दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम! 16 सितंबर तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; जानें IMD का अपडेट

SHARE:

Delhi-NCR Weather Update: मानसून की गतिविधियों में बदलाव के चलते दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 से 16 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

10 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में 10 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

11 सितंबर को हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 12 सितंबर को मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

11 से 16 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान

13 सितंबर को हल्की बारिश के साथ तापमान 32 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 14 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं और तापमान 31 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

15 सितंबर को तापमान 31 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कण नीचे बैठ सकते हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में अस्थायी सुधार देखने को मिल सकता है।

दिल्ली की हवा में कुछ सुधार

केंद्रीय प्रदूषण निगरानी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में AQI अभी भी 100 के ऊपर दर्ज किया गया है। बवाना में AQI 247 के साथ स्थिति सबसे खराब रही।

अन्य इलाकों में अलीपुर में 142, अशोक विहार में 143, आया नगर में 109, बुराड़ी क्रॉसिंग में 125, चांदनी चौक में 151 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 112 AQI दर्ज किया गया।

वहीं आनंद विहार में AQI 91 और कैंटोनमेंट एरिया में 92 दर्ज हुआ, जहां हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही।

नोएडा में भी कई इलाकों में खराब हवा

एनसीआर के नोएडा में सेक्टर-125 का AQI 218, सेक्टर-62 में 133 और सेक्टर-116 में 198 दर्ज किया गया। सेक्टर-125 और सेक्टर-116 में हवा की गुणवत्ता विशेष रूप से खराब रही।

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में AQI 64, इंदिरापुरम में 65 और लोनी में 96 दर्ज हुआ। हालांकि संजय नगर में 172, वसुंधरा में 166 और वेद विहार-लोनी में 170 AQI दर्ज किया गया।

इससे साफ है कि दिल्ली-एनसीआर में एक ही शहर के अलग-अलग इलाकों में भी वायु गुणवत्ता का स्तर काफी अलग बना हुआ है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई