दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी का AQI 429 पहुंचा; नोएडा भी गंभीर श्रेणी में

SHARE:

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। रोहिणी में सबसे अधिक 429 AQI दर्ज किया गया, जबकि पंजाबी बाग में यह स्तर 424 रहा। बवाना में भी AQI 408 दर्ज किया गया है। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

 

नोएडा में भी प्रदूषण से हालात चिंताजनक हैं। सेक्टर-62 में AQI 404 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, सेक्टर-39 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 और सेक्टर-150 में 343 रहा। ये दोनों इलाके बेहद खराब श्रेणी में हैं।

 

दिल्ली और नोएडा में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई