IPL 2027: मोहम्मद आमिर नहीं खेलेंगे आईपीएल, ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद भी ऑक्शन से बनाई दूरी

SHARE:

IPL 2027: मोहम्मद आमिर नहीं खेलेंगे आईपीएल, ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद भी ऑक्शन से बनाई दूरी

 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के IPL में खेलने को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद माना जा रहा था कि आमिर IPL 2027 के ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने खुद ही इस संभावना को खत्म कर दिया है। आमिर ने साफ कर दिया है कि वह आगामी IPL ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे।

 

33 वर्षीय मोहम्मद आमिर ने क्रिकबज से बातचीत में इसकी पुष्टि की। ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने साफ कहा कि वह अपना नाम दर्ज नहीं कराएंगे। IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को प्रस्तावित है।

 

ब्रिटिश नागरिकता के बाद बढ़ी थीं अटकलें

 

मोहम्मद आमिर को हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता मिली है। इसके बाद उनके IPL में खेलने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को IPL में खेलने की अनुमति नहीं है। साल 2008 के पहले सीजन के बाद से किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस लीग में हिस्सा नहीं लिया है।

 

हालांकि, पाकिस्तान में जन्मे अजहर महमूद ब्रिटिश पासपोर्ट के आधार पर IPL में खेल चुके हैं। इसी वजह से आमिर को लेकर भी उम्मीदें लगाई जा रही थीं।

 

ECB के जरिए करा सकते थे रजिस्ट्रेशन

 

BCCI के मुताबिक, IPL ऑक्शन में शामिल होने के इच्छुक विदेशी खिलाड़ियों को अपने संबंधित क्रिकेट बोर्ड के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए 23 नवंबर अंतिम तारीख निर्धारित की गई है।

 

ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आमिर के पास इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने का विकल्प भी था। इंग्लैंड में उन्हें घरेलू खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त है। वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स की तरफ से स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं।

 

पाकिस्तान के लिए 271 विकेट ले चुके हैं आमिर

 

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान की ओर से कुल 159 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 271 विकेट दर्ज हैं।

 

फिलहाल आमिर ने IPL 2027 से दूरी बनाने का फैसला किया है, जिससे उन्हें इस लीग में खेलते देखने की उम्मीद लगाए बैठे प्रशंसकों को निराशा हुई है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई