नई दिल्ली: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और चोरी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट अहम सुनवाई करेगा। इस मामले में दाखिल कई याचिकाओं में स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है।
मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि मंदिर में प्राप्त दान की गिनती और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
इस बीच, मामले की जांच कर रही एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में गिनती कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच में कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। दावा किया गया है कि कुछ कर्मचारियों को नकदी के बंडल अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और निजी सामान में छिपाते हुए देखा गया।
एसआईटी के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच रिकॉर्ड हुई फुटेज में करीब 70 संदिग्ध घटनाएं चिन्हित की गई हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गिनती कक्ष में प्रवेश और निकास के दौरान कर्मचारियों की पर्याप्त जांच नहीं होती थी और उनके निजी सामान की निगरानी भी प्रभावी नहीं थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई।
उधर, अयोध्या पुलिस ने इस मामले के प्रमुख आरोपितों में शामिल अनुकल्प मिश्रा से हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले की आगे की जांच को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सामने आ सकता है।
यह भी पढे
बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई घायल, हादसे की जांच शुरू https://kinnitimes.com/?p=31165








