🔴 मेष राशि
आज लापरवाही आपके लिए परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए हर काम पूरे ध्यान और जिम्मेदारी के साथ करें। बिजनेस में कोई अहम डील अटक सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा।

🟢 वृषभ राशि
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता शानदार रहेगी। हालांकि बिना मांगी सलाह देने से बचना बेहतर होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें वरना बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ हर मुश्किल में आपका हौसला बढ़ाएगा।

🟡 मिथुन राशि
आज का दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लंबे समय से रुके काम अब तेजी से पूरे होंगे।

🟣 कर्क राशि
आज जिम्मेदारियां थोड़ी ज्यादा महसूस होंगी। एक साथ कई काम आने से मन उलझा रह सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके काम आएगी। घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा।

🟠 सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। यात्रा के दौरान कोई खास खबर मिल सकती है। पुरानी नौकरी से दोबारा ऑफर मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में बॉस का भरोसा जीतेंगे
🔵 कन्या राशि
आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश का विचार आएगा, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होगा। परिवार में किसी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है।
⚪ तुला राशि
आज सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटी परेशानी भी बड़ी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा।
🦂 वृश्चिक राशि
आज आपकी सकारात्मक सोच सफलता के नए रास्ते खोलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप शानदार तरीके से निभाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी रुकी डील पूरी होने के संकेत हैं।
🏹 धनु राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बड़े सपने आपको मेहनत के लिए प्रेरित करेंगे, लेकिन कुछ रुकावटें भी सामने आएंगी।
🐊 मकर राशि
आज बिजनेस और कमाई को लेकर शानदार आइडिया दिमाग में आएंगे। सही समय पर लिया गया फैसला बड़ा फायदा दिला सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्तों पर आपका ध्यान रहेगा।
🏺 कुंभ राशि
आज गुस्से पर काबू रखना बेहद जरूरी होगा। परिवार वाले छोटी बातों पर नाराज हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं और शौक की चीजों पर खर्च बढ़ेगा। किसी को निजी जानकारी देना नुकसानदायक हो सकता है।
🐟 मीन राशि
आज बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें। परिवार को दी गई जिम्मेदारियां लोग अच्छे से निभाएंगे, जिससे आपका भरोसा बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढे
नौतपा से पहले ही तपने लगा उत्तर भारत https://kinnitimes.com/?p=29959
उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में https://www.facebook.com/share/p/1Zb9DHF5Y8/







