नौतपा से पहले ही तपने लगा उत्तर भारत

SHARE:

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा शुरू होने से पहले ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले पांच से छह दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Bihar Weather: नौतपा से पहले ही तपने लगा बिहार, पटना समेत पूरे बिहार में  गर्मी का प्रकोप, इन जिलो में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर बना, जहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतिहास में यह तीसरी बार है जब बांदा का तापमान 48 डिग्री के पार पहुंचा है। इससे पहले साल 2019 में 48.1 डिग्री और 2022 में 49 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

भीषण गर्मी के मामले में मध्य प्रदेश का नौगांव दूसरे और हरियाणा का रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के कारण उत्तर भारत में शुष्क और गर्म हवाओं का असर तेजी से बढ़ा है, जिससे लू की स्थिति और गंभीर हो गई है।

दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप जारी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

एक्यूआइ.इन की ग्लोबल टेम्परेचर रैंकिंग के मुताबिक, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के शहर शामिल हैं। इस सूची में बांदा, नौगांव, रोहतक, आगरा, झांसी, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और वाराणसी जैसे शहरों के नाम शामिल हैं।

यह भी पढे
देश-दुनिया की हलचल पर एक नजर https://kinnitimes.com/?p=29956
मुंबई में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की अहम बैठक होने जा रही है https://www.facebook.com/share/p/1Cr3w5grEN/
Kinni Times
Author: Kinni Times