केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा फैसला घोषित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए 5 नवंबर से 20 नवंबर तक एनसीआर क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस से जुड़ी सभी गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
इस दौरान किसी भी तरह के निर्माण कार्य और इमारतों को तोड़ने से जुड़ी गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला प्रदूषण के स्तर को कम करने और हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है। निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। ऐसे में इन गतिविधियों पर रोक लगाकर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी।







