गर्मी का कहर, होर्मुज तनाव, मोदी कैबिनेट बैठक

SHARE:

विदेश दौरे से लौट रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कैबिनेट मंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। रोम में पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला। वहीं भारत में बिजली की मांग लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई और आज यह 265.44 गीगावॉट दर्ज की गई। दूसरी तरफ दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, राजधानी का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया जबकि मौसम विभाग ने यूपी में 23 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

यूरोपीय दौरे के आखिरी पड़ाव पर इटली पहुंचे प्रधानमंत्री, जानिए क्यों खास है  मोदी-मेलोनी की द्विपक्षीय मुलाकात - pm narendra modi italy visit bilateral  talks ...

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “होर्मुज एक कोशिश में खोल देंगे, लेकिन कोई जल्दबाजी नहीं है।” वहीं ईरान ने दावा किया कि बीते 24 घंटे में 26 जहाजों को होर्मुज से गुजरने दिया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी मिडिल ईस्ट हालात पर चर्चा करते हुए युद्ध रोकने की जरूरत बताई।

देश के राजनीतिक गलियारों में भी बयानबाजी तेज रही। राहुल गांधी ने दावा किया कि “एक महीने के भीतर नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे”, जबकि अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण कोई भिक्षा नहीं बल्कि अधिकार है और PDA की आवाज दबाई जा रही है। तमिलनाडु में जल्द कैबिनेट विस्तार के संकेत मिले हैं और TVK सत्ता साझेदारी के लिए तैयार बताई जा रही है।

मुंबई के गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन खाली कराने के दौरान भारी हंगामा हुआ और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भोपाल में चर्चित ट्विशा केस में परिवार की दूसरी पोस्टमार्टम की मांग अदालत ने खारिज कर दी। देहरादून के पनासिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग लगने से कई लोग झुलस गए। वहीं पाकिस्तान एयरफोर्स का ट्रेनिंग जेट मियांवाली के पास क्रैश हो गया, जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

घुसपैठियों को बाहर भेजने का पक्का इंतजाम हो गया', मुंबई के गरीब नगर में चला  बुलडोजर तो मचा सियासी घमासान - News18 हिंदी

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ी खबरें सामने आईं। NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई कोर्ट ने आरोपियों को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पंजाब सरकार ने NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बस यात्रा मुफ्त करने का ऐलान किया। दूसरी ओर ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट फार्मेसी के विरोध में देशभर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने प्रदर्शन किया।

आर्थिक मोर्चे पर भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे टूटकर 96.83 पर बंद हुआ। केरल में एक जून से दूध चार रुपये महंगा हो जाएगा। वहीं UK ने रूसी कच्चे तेल से बने डीजल और जेट फ्यूल के आयात को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढे

देश-दुनिया की हलचल पर एक नजर https://kinnitimes.com/?p=29956

Kinni Times
Author: Kinni Times