दक्षिणी दिल्ली के थाना मैदानगढ़ी के फार्म हाउसों में अवैध रेव पार्टी का आरोप, पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत बताकर CBI जांच की मांग

SHARE:

 

दक्षिणी दिल्ली के थाना मैदानगढ़ी क्षेत्र में स्थित कुछ फार्म हाउसों में अवैध रेव पार्टी, बिना लाइसेंस शराब परोसने और तेज आवाज में डीजे बजाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में एक विस्तृत शिकायत देश के उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, साउथ रेवेन्यू के डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम साकेत, थाना अध्यक्ष मैदानगढ़ी, डीसीपी साउथ हौज खास और जॉइंट कमिश्नर साउथ रेंज को मामले से अवगत कराया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाटी क्षेत्र के मदर टेरेसा स्कीम स्थित फार्म नंबर 5 और फॉर्म C नंबर 43 के साथ-साथ गुरुजी आश्रम के पीछे स्थित रामबाग फार्म नंबर 5 (LAX Form) में देर रात तक बिना किसी वैध अनुमति के रेव पार्टी आयोजित की जा रही है। इन पार्टियों में खुलेआम शराब परोसी जाती है और देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण किया जाता है। साथ ही आरोप है कि इन कार्यक्रमों में लड़कियों से डांस कराया जाता है और देर रात तक पार्टी चलती रहती है, जिससे आसपास के इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह पूरा इलाका वन्यजीव अभयारण्य के नजदीक स्थित है, जिसके कारण रात में तेज आवाज और गतिविधियों से पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में कुछ पुलिस और राजस्व अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि थाना मैदानगढ़ी क्षेत्र के कुछ पुलिसकर्मी, भाटी क्षेत्र के बीट अधिकारी जोगिंदर सिंह मोबाइल नंबर 8512859496 और हौज खास-साकेत एमबी रोड स्थित राजस्व विभाग के एक अधिकारी अजय कुमार शर्मा तहसीलदार मोबाइल नंबर 9999420588 की कथित मिलीभगत से फार्म हाउस मालिकों से मोटी रिश्वत लेकर रात के अंधेरे में रेव पार्टी, शराब और डांस कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। शिकायत में संबंधित अधिकारियों और फार्म हाउस मालिकों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच कराने की भी मांग की गई है।

शिकायत में उच्च स्तरीय जांच कराने, अवैध रेव पार्टियों को तुरंत बंद कराने, बिना लाइसेंस परोसी जा रही शराब को जब्त करने और फार्म हाउस मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिस और राजस्व अधिकारियों के खिलाफ एंटी-करप्शन कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग भी की गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में एक ही क्षेत्र के तीन फार्म हाउसों में एक साथ रात में रेव पार्टी चलने के आरोप बेहद गंभीर हैं और इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई