ब्रेकिंग न्यूज़ | 08 मार्च 2026

SHARE:

नागपुर ब्लास्ट केस: अस्पताल में इलाज के दौरान एक और महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

IND vs NZ फाइनल: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

डोनाल्ड ट्रंप का बयान: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक ‘सेव अमेरिका एक्ट’ पास नहीं होता, तब तक वह किसी दूसरे बिल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

UAE सरकार की अपील: सरकार ने लोगों से कहा है कि जरूरी सामान का अनावश्यक स्टॉक न करें, बाजार में पर्याप्त सप्लाई मौजूद है।

मिडिल ईस्ट तनाव: लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 394 हो गई है। इजरायली सेना ने लोगों को लितानी नदी के दक्षिणी इलाके को तुरंत खाली करने की चेतावनी भी दी है।

महिला दिवस पर खास व्यवस्था: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को VIP दर्शन की सुविधा दी गई।

बिहार की राजनीति: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता लेकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा और इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर अपने पिता से मुलाकात की।

उत्तराखंड: राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर की पौड़ी जिले के श्रीनगर में तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

ईरान का बयान: ईरान ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है।

राजनीतिक बयानबाज़ी: प्रोटोकॉल उल्लंघन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार को घेरते हुए कहा कि यह राष्ट्रपति नहीं बल्कि संविधान का अपमान है।

UP में तनाव: एक मौलाना की टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उग्र प्रदर्शन हुए हैं, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय को अलर्ट पर रखा गया है।

गुरुग्राम फायरिंग: एक कार शोरूम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, मामले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिका की रणनीति: अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर स्टॉक को जब्त करने के लिए स्पेशल फोर्स भेजने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

रीवा एक्सप्रेस हमला: संत आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे घायल हो गए।

ईरान का ऑपरेशन: ईरान ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ शुरू करने का दावा किया है, जिसमें अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

मिडिल ईस्ट में हमलों की श्रृंखला:

तेहरान के निलोफर स्क्वायर में हमले में 20 नागरिकों की मौत।

बेरूत में इजरायल ने ईरानी कुद्स फोर्स से जुड़े कमांडरों को निशाना बनाया।

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इराक के कई इलाकों में ड्रोन हमले।

तेहरान के फ्यूल डिपो पर हमले के बाद रिफाइनरी में भीषण आग।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया:

अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि वह ईरान को गुप्त जानकारी या सैन्य मदद न दे।

स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास खाली कर दिया है।

फ्रांस ने UAE से 4300 लोगों को सुरक्षित निकाला और और विमानों को भेजने की तैयारी कर रहा है।

तुर्की ने ईरान को चेतावनी दी है कि तुर्की की दिशा में मिसाइलें न दागें।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *