
दक्षिण दिल्ली के भाटी गांव में गुरुजी आश्रम के पीछे स्थित फॉर्म नंबर 24 को लेकर अवैध माइनिंग और पत्थर कटिंग का गंभीर आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, यहां जेसीबी और पोकलैंड (भारी खुदाई) मशीनों की मदद से जमीन की खुदाई कर बड़े पैमाने पर पत्थर काटे जा रहे हैं और उन्हें बेचा जा रहा है।
आरोप है कि इस अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी गई थी। इसके बावजूद मौके पर पहुंची पुलिस ने न तो किसी जेसीबी मशीन को जब्त किया, न ही काम रुकवाया और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र का बीट सिपाही मनजीत इस पूरे मामले से अवगत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उसकी जानकारी में ही यह अवैध माइनिंग और पत्थर कटिंग का काम जारी है।
मांग की गई है कि:
- फॉर्म हाउस के मालिक के खिलाफ अवैध माइनिंग का मुकदमा दर्ज किया जाए
- बीट सिपाही मनजीत के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून (एंटी करप्शन एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उसे निलंबित किया जाए
स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी मशीनों से लगातार खुदाई कर पत्थर काटे और बेचे जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण और कानून व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।








