दुबई तेजस क्रैश: पायलट नमांश स्याल की शहादत से देश शोक में, 16 साल का साथ एक पल में खत्म

SHARE:

दुबई एयर शो की प्रैक्टिस के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट अचानक क्रैश हो गया, जिसमें पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारियाँ जारी हैं।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले नमांश स्याल ने लव मैरिज की थी। उनकी शहादत से पूरा परिवार और पत्नी सदमे में हैं और अब तक इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे। परिवार के अनुसार, नमांश देश की सेवा ही अपना सबसे बड़ा सपना मानते थे।

कैसे हुआ हादसा? एक्सपर्ट का दावा — कंट्रोल खोना या पायलट ब्लैकआउट हो सकता है वजह

दुबई एयर शो के दौरान तेजस जेट जब एरियल डिस्प्ले कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। डिफेंस एक्सपर्ट कैप्टन अनिल गौर (रि.) का मानना है कि क्रैश की दो संभावनाएँ हो सकती हैं—

1. जेट ने एरोबेटिक्स के दौरान कंट्रोल खो दिया, या

2. पायलट ब्लैकआउट हो गया (अधिक G-Force के कारण)।

उन्होंने कहा कि पायलट G-सूट पहनते हैं ताकि शरीर में खून का प्रेशर बैलेंस रहे, लेकिन अगर उसमें गड़बड़ी हो जाए तो पायलट बेहोश भी हो सकता है। हालांकि, सटीक कारण कॉकपिट डेटा के विश्लेषण के बाद ही सामने आएगा।

IAF ने की मौत की पुष्टि, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठी

भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान में तेजस एयरक्राफ्ट के क्रैश की पुष्टि की और बताया कि पायलट की जान चली गई है। IAF ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में शहीद पायलट के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

IAF ने दुर्घटना की वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है। वहीं, दुबई के स्थानीय मीडिया ने बताया कि हादसा बड़ी भीड़ के सामने एरियल डिस्प्ले के दौरान हुआ।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *