दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, कई इलाकों में AQI 420 के पार

SHARE:

दिल्ली में दिवाली से कई दिन पहले से ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। राजधानी की हवा अब भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शुक्रवार सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं, आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास प्रदूषण का स्तर और अधिक गंभीर रहा। यहां AQI 420 दर्ज किया गया, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासियों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में खराब होती हवा के बीच लोगों को सतर्क रहने और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई