ब्रेकिंग न्यूज़ | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन

SHARE:

बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में आज दोपहर निधन हो गया। उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। अचानक घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंचने और सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को विले पार्ले श्मशान घाट ले जाया गया, जहाँ अंतिम संस्कार जारी है।

श्मशान घाट में उनके परिवार के सदस्य—पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल, और अन्य परिजन मौजूद हैं। अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे — अमिताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, आमिर खान सहित कई कलाकार भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

धर्मेंद्र के निधन की आधिकारिक पुष्टि परिवार की ओर से नहीं की गई थी, लेकिन श्मशान घाट पर बढ़ी हलचल के बाद खबर की पुष्टि हो गई।

फिल्ममेकर करण जौहर ने भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि धर्मेंद्र के जाने से एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने लिखा:

“यह एक युग का अंत है। वह भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज थे। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, सादगी और सकारात्मकता अतुलनीय थी। वह हमेशा सबके प्रिय रहे और उनका आशीर्वाद शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इंडस्ट्री में आज जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे कोई भर नहीं पाएगा। वह हमेशा एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे।”

 

धर्मेंद्र के निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके प्रशंसक और सहकर्मी सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *