जुलाई महीने की शुरुआत के साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को बड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 174 रुपये से लेकर 183.50 रुपये तक की कटौती की है। नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं।
हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं और इनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 183.50 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी। लखनऊ और पटना में भी समान कटौती की गई है, जबकि कोलकाता में 174 रुपये की कमी आई है।
नई दरों के मुताबिक, पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,031.50 रुपये पर स्थिर रहेगी, जबकि 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 3,227 रुपये में उपलब्ध होगा।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत कम होने की उम्मीद है, जिससे कारोबारियों को आर्थिक राहत मिल सकती है।
यह भी पढे
यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में 4 की मौत https://kinnitimes.com/?p=30821








