बिग बॉस 20: माही विज का इमोशनल ड्रामा, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, मेकर्स को दी शो छोड़ने की धमकी

SHARE:

 

 

बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर जबरदस्त विवाद देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट प्रोमो में माही विज फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। दरअसल, लव गिल की मां की ओर से आए संदेश के बाद माही भावुक हो जाती हैं। इस दौरान वह शो में अपने खिलाफ दिखाए जा रहे नरेटिव पर सवाल उठाती हैं और मेकर्स के सामने नाराजगी जाहिर करती हैं।

 

प्रोमो के मुताबिक, लव गिल की मां पंजाबी में माही को संदेश देती हैं और कहती हैं कि उन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए था। इसके बाद लव अपनी मां की बात का मतलब समझाते हुए माही को बताती हैं कि उनकी मां ने कहा कि अगर स्काउट न होता तो वह उन्हें नंगा कर देतीं। हालांकि, माही का दावा है कि उनकी मां ने ऐसा कोई शब्द इस्तेमाल नहीं किया था।

 

इस बातचीत के बाद माही काफी भावुक हो जाती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि शो में सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। माही कहती हैं, ‘अगर यही हाल रहा तो मैं शो में आगे नहीं रहूंगी। मुझे पैसे भी नहीं चाहिए।’

 

इसके बाद माही वॉशरूम में जाकर रोने लगती हैं। वह बिग बॉस से सवाल करती हैं कि हर बात के लिए उन्हें ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। माही का कहना है कि बाहर उनका भी परिवार है, जो यह सब देख रहा है। वह कहती हैं कि वह यहां अपना नाम इस तरह खराब करवाने नहीं आई हैं।

 

बता दें कि इससे पहले माही विज ने घर में अमन गांधी को लेकर ‘नामर्द’ और ‘स्पाइनलेस’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी के बाद भी घर में जमकर हंगामा हुआ था। अब लव गिल की मां के संदेश के बाद माही और लव के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

 

फिलहाल, प्रोमो में माही शो छोड़ने की बात कहती नजर आ रही हैं। हालांकि, वह वाकई बिग बॉस का घर छोड़ेंगी या नहीं, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई