यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए। हादसा राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-111 के पास हुआ, जहां आगरा से नोएडा जा रही एक निजी बस ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 20 से 25 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक यात्री की स्थिति बेहद नाजुक है।
फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
यह भी पढे
सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार https://kinnitimes.com/?p=30779








