दिल्ली-यूपी में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

SHARE:

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। सामान्य समय से करीब 13 दिन की देरी से पहुंचे मानसून ने मंगलवार सुबह गरज-चमक और तेज बारिश के साथ शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून अब मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक आगे बढ़ चुका है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी आज भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में मानसून के आने की सामान्य तारीख 10 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री करीब 13 दिन देर से हुई। मौसम के बदलते मिजाज के कारण पिछले कुछ वर्षों में मानसून के आगमन की तारीखों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

पहली तेज बारिश के बावजूद मुंबई की रफ्तार पर खास असर नहीं पड़ा। शहर के प्रमुख सब-वे खुले रहे, लोकल ट्रेन और बेस्ट बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। हालांकि कुछ इलाकों में ट्रैफिक की गति धीमी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, शाम तक मध्य मुंबई के नायर अस्पताल क्षेत्र में सबसे अधिक करीब 79 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली झीलों के जलग्रहण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है, जिससे जल भंडारण में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल मीठी नदी का जलस्तर भी सामान्य स्तर पर बना हुआ है।

यह भी पढे

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा https://kinnitimes.com/?p=30782

Kinni Times
Author: Kinni Times