ईरान में आर्थिक संकट के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई। अलग-अलग इलाकों से आई खबरों में कम से कम 29 लोगों की मौत और 1200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है।
रूसी तेल विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सफाई देते हुए कहा कि जामनगर रिफाइनरी की ओर जहाज़ बढ़ने की खबरें भ्रामक हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के बीच CAT-III सिस्टम के तहत उड़ानों का संचालन जारी है। आगमन-प्रस्थान सामान्य है, हालांकि कुछ फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।
इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में एयरस्ट्राइक की, जिसमें एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई।
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया गया है कि दुकान में बैठे व्यापारी पर बेरहमी से हमला किया गया।
ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के बयानों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
कोहरा अलर्ट: इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, कोहरे के कारण उड़ानों पर असर पड़ सकता है।
सुप्रीम कोर्ट आज SIR की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि टैरिफ नीति से अमेरिका को 600 अरब डॉलर की आमदनी होगी।
वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
नासा के अंतरिक्ष यात्री 8 और 15 जनवरी को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेसवॉक करेंगे।
देवरिया: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर से जुड़े मामले में आज CJM कोर्ट में सुनवाई होगी।
उत्तराखंड: BJP नेता दुष्यंत गौतम की मानहानि याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई संभव।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने मादुरो की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह तरीका न समर्थित है और न ही स्वीकार्य।








