♈ मेष राशि:
आज दोस्तों का साथ मिलेगा और व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग हैं। परिवार के बीच खुशियाँ बाँटेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
♉ वृषभ राशि:
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन राशि:
आज आपकी कई परेशानियों का समाधान मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में बेवजह की बहस से बचें।
♋ कर्क राशि:
आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत करने में सफलता मिलेगी।
♌ सिंह राशि:
आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि अहंकार और बहस से दूरी बनाए रखें।
♍ कन्या राशि:
ऑफिस और घर की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। पैसों से जुड़ी परेशानियाँ दूर करने के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
♎ तुला राशि:
आज खरीदारी या यात्रा की योजना बन सकती है। योग और ध्यान से दिन की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और परिवार के साथ समय जरूर बिताएँ।
♏ वृश्चिक राशि:
प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग हैं और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें।
♐ धनु राशि:
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों की प्रशंसा होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी भी योजना में जीवनसाथी की सलाह जरूर लें.
♑ मकर राशि:
प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी, लेकिन शाम तक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी। अनावश्यक गपशप से दूर रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♒ कुंभ राशि:
आज किसी को धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
♓ मीन राशि:
आज आराम की जरूरत है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है








