अंतरराष्ट्रीय तनाव से बाजार में हलचल

SHARE:

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लेबनान में इजरायल के हमले तेज होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में दो फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। निवेशकों को डर है कि अगर क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ा तो तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिसका असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में सैन्य अभियान को और विस्तार देने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद सीमा क्षेत्रों में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। दक्षिणी लेबनान में स्थित करीब 900 साल पुराने ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले पर भी इजरायली सेना ने कब्जा कर लिया है। यह किला रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है।

नेतन्याहू ने ईरानियों से 'आजादी के लिए जोखिम उठाने' का आग्रह किया, और अधिक  युद्ध का संकेत दिया | ईरान इंटरनेशनल

इधर अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता में भी तनाव बढ़ता दिख रहा है। दोनों देशों के बीच मतभेद गहराने के बाद तेहरान ने ड्राफ्ट समझौते यानी MOU में बदलाव करने का संकेत दिया है। इससे कूटनीतिक हलकों में नई चिंता पैदा हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रशासनिक कार्रवाई तेज रही। शालीमार बाग इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत बुलडोजर एक्शन चलाया गया, जिसमें करीब 150 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार गीत गाए और संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई।

दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -  indian singer suman kalyanpur passes away at age of 89 death reason ntc  drmt - AajTak

 

वहीं कर्नाटक के हूबली में RCB की जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा। चिन्नम्मा सर्कल पर बड़ी संख्या में फैंस जुटे और टीम की जीत का उत्सव मनाया।

उधर इजरायल के वेस्ट बैंक इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक कार ने दो लड़कियों को कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

राजनीतिक मोर्चे पर पश्चिम बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 35 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है

यह भी पढे

साकेत हादसे से सियासी घमासान तक https://kinnitimes.com/?p=30148

राष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई https://www.facebook.com/share/p/16p4YY2iSL/

Kinni Times
Author: Kinni Times