साकेत हादसे से सियासी घमासान तक

SHARE:

दिल्ली के साकेत और महरौली इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसों ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। साकेत बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महरौली में ढही इमारत से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

साकेत बिल्डिंग हादसा: अब तक 4 लोगों की मौत, MCD के 2 इंजीनियर सस्पेंड, फरार मालिक  की तलाश में पुलिस - News18 हिंदी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी दिनभर हलचल बनी रही। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिषेक और अन्य नेताओं से मुलाकात की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं बीजेपी ने टीएमसी के आरोपों को राजनीतिक ड्रामा करार दिया। हमले के विरोध में टीएमसी ने कई जिलों में प्रदर्शन और रोड जाम किया, जबकि ममता बनर्जी ने 2 जून को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

राष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें राज्यसभा चुनाव उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। दूसरी ओर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भारत दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर बातचीत की।

खेल जगत में आईपीएल फाइनल का रोमांच देखने को मिला, जहां आरसीबी ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वहीं यूरोपियन फुटबॉल में PSG ने यूरोप का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया, हालांकि जीत के जश्न के दौरान प्रशंसकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

मौसम की बात करें तो IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 1 से 4 जून के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां टैक्सी के गहरी खाई में गिरने से आठ पर्यटकों की मौत हो गई।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता दिखा। ईरानी संसद में होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर कानून लाने की तैयारी की खबर सामने आई, जबकि अमेरिकी रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि परमाणु डील नहीं होने पर अमेरिका बड़ा सैन्य कदम उठा सकता है।

यह भी पढे

80KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं https://kinnitimes.com/?p=30130

इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट https://www.facebook.com/share/p/1Do5ZgURxH/

Kinni Times
Author: Kinni Times