दिनभर की बड़ी खबरें: BRICS समिट से लेकर जिनपिंग के भारत दौरे तक, पढ़ें 12 सितंबर की प्रमुख खबरे

SHARE:

नई दिल्ली। देश-दुनिया में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को कई बड़ी घटनाक्रम सामने आए। दिल्ली में BRICS समिट का आगाज हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों के नेताओं को संबोधित किया। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंचे और शाम को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दिनभर की प्रमुख खबरों पर एक नजर…

BRICS समिट में दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से पास

नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट में दिल्ली डिक्लेरेशन को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलने का समय है। इससे पहले पीएम मोदी ने BRICS सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठक में भारत की प्राथमिकताओं को सामने रखा।

शी जिनपिंग भारत पहुंचे

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत पहुंचे। उनका विमान पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। जिनपिंग BRICS समिट में शामिल होने भारत आए हैं। शाम को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होनी है।

BRICS ने आतंकवाद की निंदा की

BRICS देशों ने आतंकवाद के खिलाफ दो टूक संदेश दिया। समूह ने पहलगाम आतंकी हमले की भी निंदा की। आतंकवाद से निपटने और वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पेजेशकियन की बेटी ने BRICS बाजार का दौरा किया

ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेशकियन ने दिल्ली में लगाए गए BRICS बाजार का दौरा किया। उन्होंने वहां भारतीय उत्पादों और प्रदर्शनी को देखा।

असम में कार-ट्रक की टक्कर, पांच की मौत

असम के सोनितपुर में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

हरियाणा में 36 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। सरकार और कर्मचारियों के बीच 16 मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया।

NIA की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में NIA ने लश्कर से जुड़े एक मामले में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच के तहत बताई जा रही है।

हरीश रावत ने कांग्रेस के पदों से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की खबर सुबह सामने आई, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

मणिपुर पहुंचे अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मणिपुर पहुंचे। उन्होंने लोकटक झील में बोटिंग की और स्थानीय क्षेत्र का दौरा किया।

बेलारूस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे

BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेंकोव भारत पहुंचे। BRICS से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी अहम मानी जा रही है।

जयपुर में BRICS मेहमानों के लिए खास तैयारी

BRICS समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए जयपुर में खास सिल्वरवेयर तैयार किया गया। भारतीय कला और संस्कृति की झलक इन खास बर्तनों में देखने को मिल रही है।

भिवाड़ी में दीवार गिरने से मजदूर की मौत

राजस्थान के भिवाड़ी में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव की कार्रवाई की गई।

सोनितपुर हादसे से लेकर दिल्ली के BRICS समिट तक, शनिवार का दिन देश और दुनिया की कई बड़ी खबरों से भरा रहा।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई