राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- “युवाओं की आवाज दबा रही सरकार”

SHARE:

दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो रही पुलिसिया कार्रवाई को लेकर संसद से लेकर सोशल मीडिया तक सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया अकाउंट हटा रहे
राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मोदी जी और अमित शाह जी, आप Gen Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं और अब आप एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट हटा रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट्स पर दर्ज की जा रही
सरकार के रवैये पर कड़ा एतराज जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, “आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं, इसे लेकर आपको सावधान रहना चाहिए। गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और ‘संसद चलो’ मार्च के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर दर्ज की जा रही एफआईआर को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार की घेराबंदी कर रहा है। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्ष छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए संसद में भी इस मुद्दे पर सरकार से लगातार जवाब मांग रहा है।

Kinni Times
Author: Kinni Times