समर्थकों को देख पीएम मोदी ने रुकवाई कार, बाहर निकलकर किया अभिवादन

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित एयर शो देखने के लिए सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। इस दौरान रास्ते में बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। समर्थकों की भीड़ और उत्साह को देखते हुए पीएम मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया।

 

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमो घाट तक कई जगहों पर लोग जुटे थे। भदऊ चुंगी के पास सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। पीएम मोदी को अपने बीच देखकर लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर शो में शामिल होने के लिए नमो घाट की ओर रवाना हो गए। यहां भारतीय वायुसेना के तीन दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के अंतिम दिन हवाई करतबों का प्रदर्शन किया गया।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई