PM मोदी की बड़ी अपील: पेट्रोल-डीजल बचाएं

SHARE:

देश और दुनिया में आज दिनभर कई बड़ी राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय हलचलें देखने को मिलीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में देशवासियों से तेल और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया में जारी तनाव का असर भारत पर भी पड़ सकता है, इसलिए देश को विदेशी मुद्रा भंडार बचाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे। PM मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना कम खरीदने, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने और स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई बढ़ाने की भी सलाह दी। महाराष्ट्र सरकार ने PM की अपील के बाद सरकारी बैठकों को ऑनलाइन करने और सरकारी कामों में ई-वाहनों के उपयोग का फैसला लिया।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए और मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया। दिलीप घोष को पंचायती विभाग, अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली। वहीं, मनोज अग्रवाल को पश्चिम Bengal का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में आरोपियों को सीआईडी कस्टडी में भेजा गया।

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, बंगाल की पहली BJP सरकार  का नेतृत्व करेंगे, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल तेज रही। मुख्यमंत्री विजय ने पूर्व CM एमके स्टालिन से मुलाकात की, जबकि AIADMK के 17 विधायकों ने प्रोटेम स्पीकर से मुलाकात कर सियासी चर्चाओं को और गर्म कर दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने NEET पेपर लीक की आशंका को लेकर जांच की मांग उठाई।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद तेल बाजार में उछाल देखने को मिला। ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव को खारिज कर युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा। ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन दौरे पर जाएंगे। वहीं इजरायल ने अगले 10 वर्षों में अमेरिकी सैन्य मदद पर निर्भरता खत्म करने का प्लान तैयार किया है।

देश की सुरक्षा और रक्षा से जुड़ी खबरों में भारतीय सेना ने स्वदेशी FPV कामिकेज ड्रोन और UAV आधारित हथियारों को शामिल किया। बेंगलुरु में PM कार्यक्रम से पहले जिलेटिन छड़ें मिलने के मामले में NIA जांच में जुट गई है। पठानकोट एयरबेस के पास नकली पुलिस आईडी कार्ड के साथ तीन युवकों की गिरफ्तारी भी चर्चा में रही।

मौसम और हादसों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुजरात के पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के गुप्तकाशी-ऊखीमठ में घने कोहरे के कारण दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई, हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

खेल जगत में IPL से मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया। बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को दो विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया।

यह भी पढे

ट्रंप के चीन दौरे से बढ़ी हलचल, तेल में उछाल https://kinnitimes.com/?p=29832

ट्रंप के चीन दौरे की तैयारी से दुनिया की राजनीति में हलचल तेज हो गई है https://www.facebook.com/share/p/1Cm3aBSLzC/

Kinni Times
Author: Kinni Times