दुनियाभर में तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर खत्म होने के बाद रूसी ड्रोन ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं मिडिल ईस्ट संकट भी गहराता जा रहा है। सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो दुनिया भर में पेट्रोल और जेट ईंधन की भारी किल्लत हो सकती है। इसी बीच तीन बड़े कच्चे तेल के टैंकरों ने होर्मुज पार किया है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यूएई ने ईरान पर गुप्त हमला किया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। दूसरी तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन यात्रा को लेकर उत्साह जताते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की है। पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका को लेकर भी अमेरिका में फिर चर्चा तेज हो गई है।
देश की राजनीति में भी हलचल जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। वहीं असम में आज हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सीबीआई निदेशक चयन को लेकर पीएम मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश और राहुल गांधी के बीच अहम बैठक प्रस्तावित है।
दिल्ली के नेहरू प्लेस छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खेल जगत की बात करें तो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि पंजाब किंग्स को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 मई को नॉर्वे दौरे पर जाएंगे, जहां वे नॉर्डिक-भारत समिट में हिस्सा लेंगे। वहीं पंजाब विजिलेंस विभाग पर रिश्वतखोरी के मामले में छापेमारी हुई है, जिसमें 20 लाख रुपये के लेनदेन के आरोप सामने आए हैं।
यह भी पढे
PM मोदी की बड़ी अपील: पेट्रोल-डीजल बचाएं https://kinnitimes.com/?p=29851








