PA मर्डर पर भड़के सुवेंदु अधिकारी

SHARE:

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना को पूरी तरह से सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी कर हत्या की प्लानिंग की थी।

अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कोई सामान्य वारदात नहीं बल्कि पहले से तय की गई हत्या है। उन्होंने दावा किया कि हमलावरों ने 2-3 दिनों तक इलाके की निगरानी की और फिर मौके का फायदा उठाकर हमला किया। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में लंबे समय से “जंगलराज” का माहौल बना हुआ है और भाजपा अब गुंडों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएगी।

शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश ने 3 राउंड  फायरिंग की - India TV Hindi

इस मामले में पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जांच में कार की नंबर प्लेट नकली होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस और अन्य अहम सबूत भी मिले हैं।

घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे चंद्रनाथ रथ की कार अचानक सड़क पर धीमी हुई, तभी बाइक सवार एक हमलावर आया और कार के बाईं ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हमलावर बेहद पेशेवर तरीके से वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की कार पर चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन गोलियां उन्हें लगीं। हमले में कार चालक भी घायल हुआ है। चंद्रनाथ रथ लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उन्हें उनके सबसे करीबी सहयोगियों में गिना जाता था।

यह भी पढे

ट्रंप का बड़ा बयान, बंगाल में बवाल https://kinnitimes.com/?p=29764

बंगाल चुनाव हार पर ममता की तैयारी https://www.facebook.com/share/p/1AzCkQVNyB/

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई