कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रितब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति रद्द

SHARE:

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें रितब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था। कोर्ट ने अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) नियुक्त किए जाने का फैसला भी निरस्त कर दिया है।

दरअसल, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट के वरिष्ठ नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने इन नियुक्तियों को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया कि 10 दिनों के भीतर नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक के चयन पर फैसला लिया जाए।

क्या है पूरा विवाद?

इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट से जुड़े रितब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को चीफ व्हिप के रूप में मान्यता दी थी। इस गुट को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के नाम से जाना जाता है।

ममता बनर्जी गुट के नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने दलील दी थी कि अंतरिम राहत की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों नेताओं के पास इन पदों पर बने रहने का कानूनी अधिकार नहीं है।

हाई कोर्ट के इस फैसले को ममता बनर्जी गुट के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है। अब सबकी नजरें विधानसभा अध्यक्ष के अगले फैसले पर टिकी हैं।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई