मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। स्क्रूटनी के दौरान इन दोनों प्रत्याशियों के नामांकन में खामियां पाए जाने के बाद उन्हें चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस की ओर से उठाई गई आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर विचार कर रहे हैं। इस मामले में शाम पांच बजे तक जवाब मिलने के बाद अधिकारी अपना फैसला लेंगे।
हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर आने वाले फैसले के बाद राज्यसभा उपचुनाव की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी की नजरें रिटर्निंग ऑफिसर के निर्णय पर टिकी हैं।







