दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि राजधानी की समस्याओं का स्थायी समाधान एनसीआर के व्यापक संदर्भ में शहरी नियोजन के जरिए ही संभव है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को केवल एक शहर के रूप में देखकर उसकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता, बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी विकास की योजना में शामिल करना जरूरी है।
उपराज्यपाल ने कहा कि शहरी विकास की योजनाओं में किफायती आवास के साथ रोजगार के अवसरों, स्कूलों और अस्पतालों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जानी चाहिए। लोगों को घर उपलब्ध कराने के साथ यह भी जरूरी है कि उनके कार्यस्थल, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंच में हों।
उन्होंने शहरी नियोजन में इन सभी सुविधाओं को एक साथ शामिल करने पर जोर दिया, ताकि दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।







