रूस-यूक्रेन विवाद में पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ की एंट्री, रूस ने बनाया मध्यस्थ

SHARE:

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की रूस-यूक्रेन विवाद से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन मामले में एंट्री हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशचाडबैंक (Oschadbank) से जुड़े निवेश विवाद में अपना मध्यस्थ नियुक्त किया है।

यह मामला रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे लंबे विवाद से जुड़ा हुआ है। ओशचाडबैंक ने रूस के खिलाफ सैकड़ों मिलियन डॉलर के निवेश दावे किए हैं। इस मामले की जानकारी Global Arbitration Review की एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच दोनों देशों से जुड़े कई निवेश और संपत्ति विवाद अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन तक पहुंचे हैं। ओशचाडबैंक की ओर से भी रूस के खिलाफ एक निवेश विवाद दायर किया गया है। इसी मामले में रूस ने अपनी ओर से मध्यस्थ के तौर पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को नियुक्त किया है।

आर्बिट्रेशन प्रक्रिया में विवाद से जुड़े पक्ष अपनी-अपनी ओर से मध्यस्थ नियुक्त करते हैं। इसके बाद मध्यस्थों की एक पीठ मामले से जुड़े कानूनी और तथ्यात्मक पहलुओं पर विचार करती है।

डीवाई चंद्रचूड़ की नई भूमिका

डीवाई चंद्रचूड़ नवंबर 2024 में भारत के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए थे। न्यायपालिका में लंबे अनुभव के बाद अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन के इस महत्वपूर्ण मामले में उनकी नियुक्ति को कानूनी क्षेत्र में अहम माना जा रहा है।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई