PM मोदी का युवाओं को मंत्र: ‘जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस’

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं और छात्रों को जीवन के वास्तविक संघर्षों और चुनौतियों के लिए तैयार रहने का एक बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। मौका था आईआईटी के छात्रों के साथ संवाद का, जहां प्रधानमंत्री ने बहुत ही सरल, व्यावहारिक और हल्के-फुल्के अंदाज में छात्रों को जिंदगी का असली पाठ पढ़ाया।

देखने का एक नया नजरिया भी दिया
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि शैक्षणिक परीक्षाओं में तो सिलेबस तय होता है, लेकिन जब बात जिंदगी की परीक्षा की आती है, तो वहां सब कुछ ‘आउट ऑफ सिलेबस’ होता है। प्रधानमंत्री के इस भाषण ने न केवल वहां मौजूद छात्रों का दिल जीता, बल्कि आज की युवा पीढ़ी को जीवन को देखने का एक नया नजरिया भी दिया है।

पढ़ाई और वास्तविक जिंदगी में बहुत बड़ा अंतर होता
आईआईटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी पढ़ाई और वास्तविक जिंदगी में बहुत बड़ा अंतर होता है। उन्होंने कहा कि आईआईटी जैसी कठिन परीक्षाओं में तो सिलेबस और प्रश्न पत्र पहले से तय होते हैं, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में न तो कोई तय कोर्स होता है और न ही कोई रेडीमेड प्रश्न पत्र। पीएम मोदी के मुताबिक, कई बार जीवन में कोई यह बताने वाला भी नहीं होता कि असली सवाल क्या है, उस सवाल को भी व्यक्ति को खुद ही पहचानना पड़ता है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई