राहुल गांधी के बयान पर संसद में बवाल, सत्ता पक्ष का जोरदार हंगामा

SHARE:

लोकसभा में ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026’ पर चर्चा के दौरान विपक्षी नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान को लेकर संसद में जोरदार हंगामा खड़ा हो गया. जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने अपनी और एक छात्रा के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया, जिसके दौरान इस्तेमाल किए गए शब्दों पर सत्ता पक्ष ने तीखा विरोध दर्ज कराया.

श्रेणियों का जिक्र करते हुए कहा
राहुल गांधी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की मांगों को गहराई से समझने की जरूरत है. उन्होंने तीन श्रेणियों का जिक्र करते हुए कहा कि एक ‘स्टूडेंट’ होता है जो सच्चाई और ज्ञान को स्वीकार करता है. इसके बाद उन्होंने दूसरे वर्ग के लोगों को लेकर कहा कि वे खुद को सब कुछ जानने वाला समझते हैं और छात्रा के हवाले से उन्हें ‘इडियट’ बताया. इसके बाद तीसरी श्रेणी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘अंधभक्त’ वह होता है जो किसी इडियट को ही भगवान मान लेता है और उसे फॉलो करता है.

आधिकारिक कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया जाए
राहुल गांधी के इस बयान के सामने आते ही सत्ता पक्ष के सांसदों ने खड़े होकर जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि राहुल गांधी सदन की गरिमा के खिलाफ जाकर असंसदीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मांग की कि ऐसे अमर्यादित और असंसदीय शब्दों को तुरंत सदन की आधिकारिक कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया जाए.

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई