राहुल गांधी की शादी पर प्रियंका की सलाह, इरफान के जवाब ने लूट ली महफिल!

SHARE:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान अपनी बेबाक शैली और संविधान तथा लोकतंत्र पर गहरी समझ से सोशल मीडिया पर छाए मोहम्मद इरफान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पैसे से दिहाड़ी मजदूर और बर्फ बेचने का काम करने वाले इरफान के सादगी भरे लेकिन प्रभावशाली विचारों का वीडियो वायरल होने के बाद खुद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सावदा जेजे कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंचे थे.

मजेदार अंदाज में जवाब दिया
इस मुलाकात के दौरान का एक बेहद ही दिलचस्प और हल्का-फुल्का वाकया अब तेजी से वायरल हो रहा है. एक मीडिया इंटरव्यू में इस बातचीत का खुलासा करते हुए मोहम्मद इरफान ने बताया कि मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने फोन लगाकर अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी बात कराई. फोन पर बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने मजाकिया लहजे में इरफान से कहा, “आप राहुल को समझाइए कि वह शादी कर लें, क्योंकि वह मेरी बात तो सुनते नहीं हैं.” प्रियंका की इस गुजारिश पर इरफान ने भी उतने ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि “मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी शादी नहीं करेंगे.”

कमजोर वर्गों की समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाते रहने की अपील
35 वर्षीय मोहम्मद इरफान कभी नियमित स्कूल नहीं गए हैं और गूगल वॉइस सर्च तथा यूट्यूब के जरिए ही उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और श्रम अधिकारों की समझ विकसित की है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके द्वारा दी गई तार्किक और भावुक दलीलों ने हर किसी का ध्यान खींचा था. राहुल गांधी ने उनके घर जाकर न केवल उनके विचारों को ध्यान से सुना, बल्कि इरफान और उनके पूरे परिवार को संसद आने का न्योता भी दिया. इरफान ने राहुल गांधी से अपने लिए कोई निजी मांग नहीं रखी, बल्कि उनसे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाते रहने की अपील की.

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई