देश और दुनिया में आज कई अहम घटनाक्रम देखने को मिले। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई। दिल्ली अग्निकांड, बंगाल की राजनीति, भारत-नेपाल संबंध और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं ने भी सुर्खियां बटोरीं।
कर्नाटक में बड़ा फेरबदल
कर्नाटक सरकार में बड़ा बदलाव करते हुए प्रियांक खड़गे को नया गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं बीके हरिप्रसाद ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आगामी रणनीति पर चर्चा की।
भारतीय क्रिकेट को मिल सकता है नया कप्तान
सूत्रों के अनुसार श्रेयस अय्यर को भारत की टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि वह सूर्यकुमार यादव की जगह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
बिहार में सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की गई है। वहीं तेजस्वी यादव की Y+ सुरक्षा बहाल कर दी गई है जबकि तेज प्रताप यादव को केवल एक सुरक्षाकर्मी दिया गया है।
![]()
PMO और वर्ल्ड बैंक में नई नियुक्तियां
प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को वर्ल्ड बैंक में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्ती
मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कई होटलों को सील किया गया है और फायर सेफ्टी मानकों की जांच तेज कर दी गई है। हादसे में घायल 15 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 6 वेंटिलेटर पर हैं।
मौसम ने बदली करवट
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। खराब मौसम की वजह से कई उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
बंगाल की राजनीति में हलचल
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। वहीं टीएमसी के कई नेताओं से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है।
नेपाल के विदेश मंत्री भारत दौरे पर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर नेपाल के विदेश मंत्री 5 से 7 जून तक भारत यात्रा पर रहेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा और कूटनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
![]()
संसद में बदलेगी विपक्ष की रणनीति
डीएमके ने संसद में कांग्रेस से अलग बैठने का फैसला किया है। साथ ही इंडिया गठबंधन की 8 जून को होने वाली बैठक में शामिल नहीं होने का भी ऐलान किया है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक सूडानी नागरिक में इबोला संक्रमण की पुष्टि के बाद मेडिकल स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
शेयर बाजार में मामूली बढ़त
सेंसेक्स 13 अंकों की बढ़त के साथ 74,360 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 23,416 के स्तर पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
श्रीलंका के एक वृद्ध देखभाल केंद्र में लगी आग में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं क्रीमिया में यूक्रेन के हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नए सैन्य सचिव की नियुक्ति की है।
अन्य प्रमुख खबरें
- यूपी बोर्ड ने इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 27 जून तक आवेदन की अनुमति दी।
- भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।
- असम मंत्रिमंडल का विस्तार 5 जून को होगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को सूरत और दमन में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
- L&T तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये के तीन बड़े प्रोजेक्ट शुरू करेगी।
- फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया।
यह भी पढे
मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में लगी भीषण आग https://kinnitimes.com/?p=30215
बंगाल में NIA की कार्रवाई https://www.facebook.com/share/p/1cLH77t7wk/






