दक्षिण दिल्ली के सतबड़ी स्थित अंसल फार्म हाउस (फॉर्म नंबर E-8) में कथित तौर पर फर्जी परमिशन के सहारे रात के समय अवैध बोरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशों की अनदेखी करते हुए भूजल दोहन के लिए बोरिंग का कार्य कराया जा रहा है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, मामले की सूचना 112 पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई, जिसके बाद संबंधित एजेंसियों से कार्रवाई की मांग की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दस्तावेजों की वैधता की जांच होनी चाहिए और यदि परमिशन फर्जी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
मामला थाना मैदान गढ़ी क्षेत्र का बताया जा रहा है। क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन, भूजल विभाग और पर्यावरण से जुड़े अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध बोरिंग रुकवाने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
स्थान: अंसल फार्म हाउस, फॉर्म नंबर E-8, सतबड़ी, नई दिल्ली
थाना: मैदान गढ़ी







