देशभर में आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले दो हफ्तों में ईंधन के दामों में कुल करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट के साथ-साथ परिवहन और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर पड़ सकता है।
तेल कंपनियों द्वारा दो सप्ताह के भीतर चौथी बार कीमतों में इजाफा किए जाने से आम जनता में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
यह भी पढे
दुनिया और देश में हलचल तेज https://kinnitimes.com/?p=30042
अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का खतरा https://www.facebook.com/share/p/194REbKrYd/








