मौसम का डबल अटैक,कहीं लू तो कहीं बारिश

SHARE:

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में 27 मई तक लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अगले कई दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Weather News : उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। दिल्ली,  उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है ...

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज बारिश, गरज-चमक और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की भी संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं।

राजस्थान में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढे

नए हफ्ते की शुरुआत, पेट्रोल-डीजल फिर महंगा https://kinnitimes.com/?p=30045

देशभर में आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा https://www.facebook.com/share/p/1PJcEvqFUo/

Kinni Times
Author: Kinni Times