बलूचिस्तान के क्वेटा में हुए बड़े हमले को लेकर BLA ने दावा किया है कि इस हमले में 82 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 121 जवान घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
वहीं अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का खतरा फिर बढ़ता दिख रहा है। WHO के मुताबिक यहां 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
मध्य पूर्व से राहत की खबर भी आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और LNG लेकर कई जहाज सुरक्षित रवाना हुए हैं, जिनमें कुछ पाकिस्तान और चीन की ओर बढ़ रहे हैं।
देश में आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। पिछले 10 दिनों में ईंधन कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है।
दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज ट्रेड वार्ता के लिए कनाडा दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरे को भारत-कनाडा व्यापार संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
उधर ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढे
बंगाल में BJP की जीत समेत दिनभर की बड़ी खबरें https://kinnitimes.com/?p=30039
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट लेने के संकेत दिए हैं https://www.facebook.com/share/p/1CX4HPKwpf/







