24 मई 2026 की बड़ी खबरें देश और दुनिया से सामने आ रही हैं। पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी पर जा रहे एक ASI की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग के बाद मतगणना जारी है और पहले राउंड में BJP करीब 9000 वोटों से आगे चल रही है।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की मौजूदगी में आज कांग्रेस की हाई-लेवल बैठक होने जा रही है, जिसमें SIR मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है, जिसके बाद भारत सरकार ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
![]()
तेलंगाना में भीषण गर्मी का कहर जारी है। हीटवेव की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। गुजरात के अमरेली में स्टेट हाईवे पर एक प्राइवेट बस और ऑल्टो कार की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत की खबर है। उधर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान समृद्ध यूरेनियम के अपने स्टॉक को छोड़ने पर सहमत हुआ है।

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंदर मौजूद थे। जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर घायल हुआ है और उसकी पहचान भी कर ली गई है। वहीं ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर अपने नियंत्रण की बात दोहराई है।
यह भी पढे
देश-दुनिया से इस वक्त की बड़ी खबरें https://kinnitimes.com/?p=30028
बांग्लादेश में खसरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है https://www.facebook.com/share/p/1CT8gbwKst/







