देश-दुनिया से इस वक्त की बड़ी खबरें

SHARE:

🔹 बांग्लादेश में खसरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है।

🔹 फ्रांस ने इजरायली मंत्री बेन-ज्वीर पर बैन लगा दिया है। फ्रांस ने उनके पुलिसिया रवैये को ‘अस्वीकार्य’ बताया।

🔹 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की कोयला खदान में हुए धमाके में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया।

PM Modi condoles loss of lives in Red Fort blast, reviews situation with  Amit Shah - India Today

🔹 अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वे कोलकाता से दिल्ली पहुंचे थे।

🔹 ईरान और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव जारी है। अमेरिका चाहता है कि समुद्री रास्ता जल्द खोला जाए।

🔹 पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ईरान दौरा खत्म कर रवाना हो गए हैं।

🔹 उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर सरकार सख्त नजर आई। दो बड़े अधिकारियों को सस्पेंड किया गया।

यूपी में बिजली कटौती पर बड़ा एक्शन, दो अधिकारी निलंबित; सीएम योगी करेंगे  समीक्षा बैठक

🔹 तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू से 16 लोगों की मौत हो गई।

🔹 हरियाणा में राजस्थान के एक वॉलीबॉल खिलाड़ी की हत्या से सनसनी फैल गई। पोस्टमॉर्टम में गंभीर चोटों का खुलासा हुआ।

🔹 दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

🔹 कर्नाटक के कलबुर्गी में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई।

🔹 पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाना देश का लक्ष्य है और दुनिया भारत के विकास से जुड़ना चाहती है।

यह भी पढे

मई में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम https://kinnitimes.com/?p=30016

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? https://www.facebook.com/share/p/1Nkz7e55ky/

Kinni Times
Author: Kinni Times