मई में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

SHARE:

देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से अब सफर के साथ-साथ रोजमर्रा का सामान भी महंगा होने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली के ईंधन डीलरों के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में तेल की कीमतें फिर बढ़ गई हैं।

मई में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम

मई महीने में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। इससे पहले इसी सप्ताह तेल कंपनियों ने करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, जबकि कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए गए थे।

लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम आदमी की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। माना जा रहा है कि ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजें, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं।

बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी, जानें नई  कीमतें - petrol diesel price hike by 3 rupees amid iran us war strait of  hormuz pm

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

तेल डीलरों और विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैट और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।

आम जनता पर बढ़ेगा असर

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की दैनिक जिंदगी पर पड़ता है। निजी वाहन चलाने वालों से लेकर ट्रांसपोर्ट और व्यापार क्षेत्र तक सभी पर इसका असर दिखाई देता है

यह भी पढे

Morning News Flash सुबह की 5 बड़ी खबरें https://kinnitimes.com/?p=30012

सुबह की बड़ी खबरें | Morning News Flash https://www.facebook.com/share/p/1J25SALs9u/

Kinni Times
Author: Kinni Times