स्वागत है आपका आज के खास राशिफल में।

SHARE:

♈ मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए शब्दों पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में खर्चों पर कंट्रोल जरूरी रहेगा।

♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को घरेलू सुख-सुविधाओं में कुछ तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। व्यापार में लाभ सामान्य रहेगा लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं।

♊ मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में अचानक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।

♋ कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज अपने खर्चों और व्यवहार दोनों पर नियंत्रण रखना होगा। रिश्तेदारों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

♌ सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। नौकरी में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।

♍ कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन मनोरंजन और खुशियों से भरा रहेगा। पेंडिंग काम पूरे होंगे और परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा।

♎ तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। कमाई होगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। बच्चों और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

♏ वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और करियर में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों से विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में पिता की सेहत का ध्यान रखें।

♐ धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे।

♑ मकर राशि
मकर राशि वालों का मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। पिता के मार्गदर्शन से फायदा मिलेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं।

♒ कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

♓ मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रह सकता है। सेहत और घरेलू उपकरणों पर खर्च बढ़ सकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें।

यह भी पढे

दिल्ली-यूपी में अगले 7 दिन लू का कहर https://kinnitimes.com/?p=30019

Kinni Times
Author: Kinni Times