दिल्ली-यूपी में अगले 7 दिन लू का कहर

SHARE:

देशभर में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हालात ज्यादा गंभीर बने हुए हैं।

दिल्ली-यूपी में बढ़ेगा गर्मी का सितम

मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई से 28 मई के बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू की संभावना जताई गई है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी 24 मई से 27 मई तक तापमान लगातार बढ़ सकता है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है।

Weather Update: दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में आज से गर्मी  दिखाएगी तेवर, यहां होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट - Weather Today Heat Wave  Rain Alert For Delhi Uttar

राजस्थान से लेकर पहाड़ों तक असर

राजस्थान में भी गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक अत्यधिक गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है।

हैरानी की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में भी गर्म हवाओं और हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

रात में भी नहीं मिलेगी राहत

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में दिन के साथ रातें भी गर्म रह सकती हैं। इससे लोगों को 24 घंटे गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली-NCR में बढ़ेगा गर्मी का सितम, जानें कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम;  कहां जारी हुआ अलर्ट - India TV Hindi

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत के

AQI.in की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 97 शहर भारत के थे। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

ओडिशा का बालांगीर 48°C तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा बिहार के सासाराम और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

लोगों को बरतनी होगी सावधानी

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

यह भी पढे

मई में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम https://kinnitimes.com/?p=30016

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? https://www.facebook.com/share/p/1Nkz7e55ky/

Kinni Times
Author: Kinni Times