🔴 मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन तेज, मनोज जरांगे ने 30 मई से भूख हड़ताल का ऐलान किया है।
🔴 बिहार में सियासी हलचल के बीच सम्राट चौधरी आज नालंदा दौरे पर रहेंगे, राजगीर में मलमास मेले का उद्घाटन करेंगे।
🔴 मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने UAE राष्ट्रपति से फोन पर अहम बातचीत की।
🔴 धार भोजशाला मामले में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट के आदेश के बाद ASI ने हिंदुओं को सालभर पूजा की अनुमति दी।
🔴 केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO केस में सरेंडर कर दिया है।
🔴 सोना-चांदी के बाद सरकार ने चांदी इम्पोर्ट पर भी सख्ती बढ़ाई, नए प्रतिबंध लागू किए गए।
🔴 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के राजा और रानी से मुलाकात की, दोनों देशों के रिश्तों पर हुई चर्चा।
🔴 NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुजा बापट और रुचिता विज को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया।
🔴 यूपी सरकार ने आपदा में जान गंवाने वाले 127 लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की मदद दी।
🔴 दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, हवाई यात्राएं सस्ती होने की उम्मीद।
🔴 NEET पेपर लीक मामले में CBI लगातार कार्रवाई कर रही है, कई आरोपियों को कस्टडी में भेजा गया।
🔴 जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी।
🔴 राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की।
🔴 तमिलनाडु में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री विजय ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा।
🔴 थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में बड़ा हादसा, ट्रेन और बस की टक्कर में 8 लोगों की मौत।
🔴 इजरायल ने दावा किया कि हमास का बड़ा कमांडर इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद मारा गया है।
🔴 प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए युवाओं और टेक्नोलॉजी पर जोर दिया।
🔴 अमेरिका ने इराक के एक नागरिक को ईरानी आतंकी संगठन की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया।
🔴 लेबनान और गाजा में इजरायल के हमले जारी, कई लोगों की मौत की खबर।
🔴 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विदेशी नागरिकों के वोट डालने के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं।







