Indian Railways की हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के दो थ्री-टियर एसी कोचों में अचानक आग लग गई, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, आग ट्रेन के B1 और B2 एसी कोच में लगी। देखते ही देखते आग ने दोनों डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया और कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के समय स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में डर और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
रेलवे अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन शाम करीब 7 बजे नामपल्ली स्टेशन पर मौजूद थी, तभी कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही
यह भी पढे
देशभर में पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा https://kinnitimes.com/?p=29896








