दुनियाभर की बड़ी खबरों के बीच मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका ने इराक के एक नागरिक को हिरासत में लिया है, जिस पर ईरानी आतंकी संगठन की मदद करने का आरोप लगाया गया है। वहीं लेबनान में इजरायल के बड़े हमले में 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
गाजा में इजरायल ने एक बार फिर एयरस्ट्राइक की, जिसमें एक इमारत में भीषण आग लग गई। इसी बीच इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के शीर्ष सैन्य कमांडर इज अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया है। दूसरी ओर अमेरिका ने कहा कि इजरायल और लेबनान 45 दिनों तक संघर्ष-विराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।
अमेरिकी राजनीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ी बड़ी खबर में डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान से तेल खरीदने वाली चीनी कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं।
उधर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंच गए हैं। वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर विदेशी नागरिकों के वोट डाले जाने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं।
राजनीतिक हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायकों के साथ अहम बैठक करेंगे।
यह भी पढे
हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में भीषण आग https://kinnitimes.com/?p=29901
indian Railways की हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा https://www.facebook.com/share/p/18c9E8oXAE/







