देश की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि अब देश के नए CDS होंगे और तीनों सेनाओं की संयुक्त कमान संभालेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने अब तक 9 युद्ध रुकवाने में भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन सीजफायर की पहल का श्रेय भी खुद को दिया।

अमेरिका में फैल रहे हंतावायरस को लेकर ट्रंप ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हालात नियंत्रण में हैं और सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।
पश्चिम बंगाल में आज नई सरकार का शपथग्रहण होने जा रहा है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिसे लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज है।
तमिलनाडु की राजनीति में भी घमासान जारी है। दिनाकरन ने TVK के समर्थन वाले पत्र को फर्जी बताते हुए FIR दर्ज कराई है। इसके साथ ही कांग्रेस के कई विधायक चेन्नई छोड़कर बेंगलुरु पहुंच गए हैं, जिससे राजनीतिक अटकलें और बढ़ गई हैं।
आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को राहत मिली है। IMF ने पाकिस्तान के लिए 1.2 बिलियन डॉलर के लोन को मंजूरी दे दी है।
खेल जगत में IPL मुकाबले में कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया। टीम की जीत में फिन एलन का तूफानी शतक सबसे बड़ा आकर्षण रहा।








