विजय की ताजपोशी तय, बंगाल में भी BJP सरकार

SHARE:

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला। तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए लगातार समर्थन मिल रहा है। CPI, CPM, VCK के बाद अब IUML ने भी विजय का साथ देने का ऐलान कर दिया है। विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज शाम वह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं AIADMK के NDA से बाहर होने की अटकलों ने राज्य की राजनीति को और गर्म कर दिया है।

तमिलनाडु: विजय की पार्टी टीवीके को लेकर कौन से सवाल उठाए जा रहे हैं? - BBC  News हिंदी

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। शुभेंदु अधिकारी को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी तेज हो गई है। अमित शाह आज कोलकाता पहुंचे और देर शाम शुभेंदु अधिकारी ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के मुताबिक बंगाल में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं, जिनमें एक महिला चेहरा शामिल हो सकता है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने पाबंदियों का उल्लंघन करने वाले दो जहाजों पर मिसाइल हमले किए, जबकि ईरान ने अमेरिकी वॉरशिप्स को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। होर्मुज क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी हमलों को नाकाम करने की बात कही है। वहीं ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हमले की धमकी देकर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। हालांकि दोनों देशों के बीच 30 दिन के सीजफायर फॉर्मूले पर चर्चा की खबरें भी सामने आई हैं।

देश की अन्य बड़ी खबरों में बिहार के सहरसा में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा सरकार ने निकाय चुनाव के चलते 10 मई को पेड हॉलिडे घोषित किया है। वहीं गुरुग्राम में राहुल गांधी ने बीजेपी पर चुनावी डेटा में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

खेल जगत में IPL के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने बेंगलुरु को 9 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं TCS केस में आरोपी निदा खान को महाराष्ट्र के संभाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढे

पैरों में सुन्नपन और झुनझुनी हो सकती है खतरनाक https://kinnitimes.com/?p=29788

क्या है Diabetic Neuropathy? https://www.facebook.com/share/p/1CjrzUL4EQ/

Kinni Times
Author: Kinni Times